मनोहर मेमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली विभाग और सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ढोल की थाप पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर उल्लास और उमंग से सराबोर हो गया। भारतीय ज्ञान प्रणाली विभाग की इंचार्ज सुमन बिश्नोई ने होली पर्व का संदेश देते हुए इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पक्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम, सौहार्द्र और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
वहीं, सांस्कृतिक विभाग के इंचार्ज अमनप्रीत ने विद्यार्थियों को रंगों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीकों से होली मनाई और उत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया, जहां विद्यार्थियों ने प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।