मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजूकेशन में 8 मार्च 2025 को महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज डॉक्टर ज्योति चौधरी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट मैडम रेशम शर्मा रहे और मुख्य वक्ता लीगल प्रोटेक्शन ऑफिसर मैडम रेखा अग्रवाल रहे। गेस्ट का स्वागत कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर जनक रानी व डॉक्टर गुंजन बजाज द्वारा किया गया। मैडम रेशम शर्मा द्वारा बताया गया कि
वर्तमान समय में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है। आज के समाज में महिला-पुरुष समानता और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वुमन एंपावरमेंट (महिला सशक्तिकरण) का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाना है।
महिलाओं का सशक्तिकरण न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को सुधारता है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाता है। यह महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वतंत्रता, शिक्षा, नौकरी के अवसर और समाज में सम्मानजनक स्थान प्रदान करता है लीगल प्रोटेक्शन ऑफिसर मैडम रेखा अग्रवाल द्वारा हमें कुछ लीगल पॉइंट से अवगत कराया गया जो नारी के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं और इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा