‘विश्व पुस्तक दिवस’ पर वॉल मैगजीन प्रतियोगिता, निर्मला रही प्रथम (23-04-2024)
lalit2024-09-20T09:31:33+05:30मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा ‘विश्व पुस्तक दिवस’ के अवसर पर वॉल मैगजीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुस्तकालयध्यक्ष मंगत कम्बोज के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों जैसे नारी सशक्तिकरण, नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा, स्वच्छ भारत, कैशलेस सिस्टम आदि को शामिल किया गया था। इस प्रतियोगिता में बी.एड. और बी.ए.बी.एड. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया अनेक अनेक पोस्टरों के माध्यम से उपरोक्त विषयों को प्रदर्शित किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन किया और पोस्टरों के माध्यम से दिए गए [...]